मवेशी तस्करों पर कार्रवाई: मवेशियों की खाल से भरा ट्रक जब्त, चालक समेत दो लोग हिरासत में
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी टोल प्लाजा के पास मवेशियों और अन्य जानवरों की खाल से भरे ट्रक को पकड़ा गया है.
कुम्हारी थाना पुलिस और यातायात पुलिस ने ये कार्रवाई की है. महाराष्ट्र पासिंग MH 49 ट्रक के चालक के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया गया है.


महाराष्ट्र जा रहा था ट्रक:
ट्रक महाराष्ट्र की ओर से आ रहा था. जानकारी मिलने पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता राजनांदगांव से ट्रक का पीछा करते आ रहे थे. आखिरकार कुम्हारी टोल प्लाजा के पास पुलिस की मदद से ट्रक को पकड़ने में कामयाबी मिली.
इसे भी पढ़ें: ममता और साहस का अनोखा नज़ारा: कार चालक ने बछड़े को मारी टक्कर, गायों ने घेर ली पूरी गाड़ी, देखें VIDEO
ट्रक को रोकने की कार्रवाई से पहले ही ट्रक की पायलेटिंग कर रहे दो लोग फरार हो गए. वहीं ट्रक चालक अपने सहयोगी के साथ पकड़ा गया है.
ट्रक ड्राइवर और मालिक से पूछताछ कर रही पुलिस:
छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि कुम्हारी टोल प्लाजा में जानवरों की खाल से भरा ट्रक पकड़ा गया है. पंचनामा कार्रवाई की गई है. ट्रक ड्राइवर और उनके मालिकों से पूछताछ कर इस संबंध में पत्र पेश करने को कहा गया है. आगे की कार्रवाई की जाएगी.
मवेशी तस्करों पर कार्रवाई:
छत्तीसगढ़ में मवेशी तस्करों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है. 23 दिसंबर को जशपुर पुलिस ने ट्रक से 14 मवेशियों को रेस्क्यू किया है. पुलिस को मुखबिर से एक ट्रक में मवेशियों को झारखंड ले जाने की सूचना मिली थी.
छत्तीसगढ़ में पशु तस्करी पर 7 साल की सजा:
इसी साल जुलाई के महीने में छत्तीसगढ़ सरकार ने पशु तस्करी और अवैध परिवहन पर सख्त सजा का प्रावधान किया है. अवैध परिवहन पर 7 साल की सजा और 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: राज्य सरकार का बड़ा फैसला: गाय को दिया राज्यमाता का दर्जा
इसके साथ ही दोषी होने पर फिर चाहे वह अधिकारी ही क्यों ना हो कार्रवाई करने का दावा गृहमंत्री विजय शर्मा ने किया. अवैध गौवंश का परिवहन करने वालों को 7 साल की सजा और 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. जो गैर जमानती होगा.

