छात्रा ने जीभ काटकर बाबा भोलेनाथ को किया समर्पित: मंदिर में साधना में बैठी, नोट में लिखा- कोई अंदर आया तो मर्डर हो जाएगा
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है। यहां 11वीं कक्षा की छात्रा ने अपनी जीभ काटकर भोले बाबा को समर्पित किया है। मंदिर परिसर में खून फैला हुआ है, खुद को मंदिर के अंदर बंदकर साधना में बैठ गई है|
वहीं, पुलिस वालों को गांव के लोगों ने मंदिर के अंदर जाने नहीं दिया। मामला डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरघटा के अचरीपाली का है। सोमवार की सुबह 7 बजे छात्रा ने घर के पास तलाब के किनारे बने भोले बाबा के मंदिर में अपनी जीभ को काट कर समर्पित कर दी।


छात्रा ने लिखा नोट
छात्रा ने कागज पर एक संदेश लिखा है जिसमें उसने कहा है कि वह दो दिन बाद खुद बाहर आ जाएगी. साथ ही उसने किसी को भी मंदिर में शोर गुल ओर अंदर नहीं आने की चेतावनी दी है.
साथ ही उसने लिखा है कि अगर कोई अंदर आया तो खुद को मार डालेगी. परिजनों और गांववालों ने घटना के बाद मंदिर को घेर लिया है और किसी भी अधिकारी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं.
घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को मिलने पर टीम के साथ प्रशानिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए थे। मगर उन्हें मंदिर के अंदर जाने नहीं दिया। वहीं, गांव के लोगों ने मंदिर के चारों तरफ को घेर लिया।
छात्रा के माता-पिता को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा समझाया गया और उसे अस्पताल ले जाने की बात की। लेकिन छात्रा के माता-पिता ने साफ इनकार कर दिया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी, 108 एम्बुलेंस के साथ डॉक्टरों की टीम मौके पर मौजूद हैं।

