मकर संक्रांति और पोंगल की धूम: CM साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
रायपुर: देशभर में आज मकर संक्रांति और पोंगल धूमधान से मनाया जा रहा है…इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति और पोंगल की शुभकामनाएं दी है…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है और दक्षिण भारत में मनाए जाने वाला पोंगल समृद्धि का प्रतीक है…


क्यों मनाया जाता है पोंगल
पोंगल दक्षिण भारत के मुख्य पर्वों में से एक है। विशेष रूप से पोंगल तमिलनाडु का प्रमुख पर्व है, जो हर साल जनवरी महीने में मनाया जाता है। यह त्योहार नई फसल के आगमन और सूर्य देव की पूजा के रूप में मनाया जाता है। उत्तर भारत में मकर संक्रांति, पंजाब में लोहड़ी और गुजरात में उत्तरायण के आसपास तमिलनाडु में पोंगल का पर्व मनाया जाता हैं।
क्यों मनाया जाता है मकर संक्रांति
मकर संक्रांति का पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान रखता है. यह पर्व हर साल पौष महीने में मनाया जाता है. इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025 यानी आज मनाई जा रही. मकर संक्रांति का महत्व सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक भी है. इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिसे उत्तरायण की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है. हिंदू धर्म में इस दिन को पुण्य प्राप्ति, स्नान, और दान का दिन माना जाता है.

