June 2, 2026

MAHAKUMBH MELA 2025: महाकुंभ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान, गूगल के पूर्व CEO की पत्नी भी बनी सनातनी

MAHAKUMBH MELA 2025

MAHAKUMBH MELA 2025: मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर उत्तरप्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा…नागा साधुओं ने हर्ष उल्लास के साथ स्नान किया…सभी 13 अखाड़ों ने अमृत स्नान किया…


30 घंटे में 3 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी

MAHAKUMBH MELA 2025: सरकार के मुताबिक, सुबह 10 बजे तक 1 करोड़ 38 लाख श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। इस हिसाब से 30 घंटे में 3 करोड़ लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई।

तुर्किये की मुस्लिम महिला ने किया स्नान

MAHAKUMBH MELA 2025: तुर्किये से आई मुस्लिम महिला पिनार ने महाकुंभ में स्नान किया। कहा- महाकुंभ के बारे में दोस्तों से सुना था। भारत आकर इसे देखने की इच्छा काफी समय से थी। आज पूरी हो गई।

8 से 10 किमी तक श्रद्धालुओं का रेला

MAHAKUMBH MELA 2025: संगम जाने वाले सभी रास्तों में 8 से 10 किमी तक श्रद्धालुओं का रेला है। स्नान के लिए सभी 13 अखाड़ों को अलग-अलग 30-40 मिनट का समय दिया है। संगम पर दुनियाभर का मीडिया और 50 से ज्यादा देशों के श्रद्धालु हैं।

पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान अलर्ट

MAHAKUMBH MELA 2025: महाकुंभ में 60 हजार पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात हैं। प्रयागराज में वाहनों की एंट्री रोक दी गई है। महाकुंभ में पहली बार शाही स्नान की जगह अमृत स्नान शब्द का इस्तेमाल किया गया। अखाड़ों ने नाम बदलने का प्रस्ताव दिया था।

लॉरेन पॉवेल जाब्स ने ली दीक्षा

MAHAKUMBH MELA 2025: जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी ने इस महाकुंभ को आलौकिक और विहंगम बताया..गूगल के पूर्व CEO स्टीव जॉब की पत्नी लॉरेन पॉवेल जाब्स भी कुंभ में शामिल हुई…उन्होंने जूना अखाड़ा से दीक्षा लिया…जिसके बाद उनको महामंडलेश्वर कैलाश आनंद गिरि जी ने कमला नाम दिया है…


You may have missed