बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा: आपस में भिड़ीं चार युवतियां, जमकर चले लात-घूंसे, देंखे VIDEO
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में दबंगई का ऐसा नाजारा दिखा, जिससे लोग दंग रह गए। सरेहराह कुछ युवतियां के बीच लड़ाई झगड़ा करते दिखीं। इसी बीच किसी ने उनका वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।


दरअसल, पुरी घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। जहां पर कपड़े की शॉप में काम करने वाली युवती के साथ मारपीट की घटना घट गई। इस घटना के दौरान सड़क के दूसरे छोर पर खड़े कुछ युवक अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया।
इसे भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन के बाहर कपल ने पार की हदें: स्कूटी खड़ी कर प्रेमिका को बैठाया, फिर सारे आम करने लगा ऐसा काम
वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं मारपीट का कारण और युवतियां कहां की है। अब तक पता नहीं चल पाया है। राहगीरों के मुताबिक, सड़क पर चार लड़कियां आपस में बातचीत कर रहे थे।
इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर छाई सबसे सुंदर साध्वी: जानिए आखिर कौन हैं साध्वी हर्षा रिछारिया
उसके बाद एक युवती ने अचानक ही हाथ उठा दिया और फिर चार से पांच थप्पड़ दूसरी लड़की को जड़ दिए। इतना ही नहीं उसके बाद उसे धक्का दे कर जमीन पर गिरा दिया। लातों से भी पिटाई कर दी।
इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला: घर में चोरी करने घुसे चोर ने मारा चाकू
मारपीट के बाद दूसरी युवती उंगली दिखाती नजर आई। बीच सड़क इन युवतियों के इस हाइवोल्टेज ड्रामा को देखने राहगीरों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने मामले को शांत कराने की भी कोशिश की है। युवती को छुड़ाया। जिसका विडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

