May 18, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका का दौरा: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से कर सकते हैं मुलाकात

modi trump

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह अमेरिका का दौरा कर सकते हैं। द हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 13 फरवरी को मोदी और ट्रम्प के बीच मुलाकात हो सकती है। इस यात्रा के दौरान ट्रम्प, पीएम मोदी के लिए डिनर भी होस्ट कर सकते हैं।


अमेरिकी बिसजेसमैन और भारतवंशी समुदाय से मुलाकात

मोदी फ्रांस की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद 12 फरवरी की शाम को वाशिंगटन डीसी पहुंचेंगे और 14 फरवरी तक वॉशिंगटन में रहेंगे। पीएम इस दौरान अमेरिकी बिसजेसमैन और भारतवंशी समुदाय से भी मुलाकात कर सकते हैं।

ट्रम्प ने किया था खुलासा  

पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच 27 जनवरी को बातचीत हुई थी। ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद यह पहली बार था जब उन्होंने PM मोदी से बातचीत की थी। इस बातचीत के बाद ही ट्रम्प ने खुलासा किया था कि मोदी फरवरी में व्हाइट हाउस आ सकते हैं।

 


You may have missed