June 3, 2026

सिवनी में सूअर का पीछा करते हुए कुएं में गिरा बाघ: दोनों घंटों रहे साथ, यहां देखें VIDEO

BAGH SUAR

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है…जहां जंगली सूअर का शिकार का पीछा करते समय एक बाघ कुएं में गिर गया। दोनों एक ही कुएं में गिरे लेकिन जब बाघ को लगा कि उसकी जान खतरे में है तो उसने सूअर का शिकार करना भूल गया। वह सूअर के साथ कई घंटे कुंए में पड़ा रहा लेकिन उस सूअर का शिकार नहीं किया जिसकी वजह से वह कुंए में गिर गया था।


सूअर का पीछा करते हुए कुएं में गिरा बाघ

जानकारी के अनुसार, पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन में एक हैरतगंज घटना सामने आई है। एक बाघ और जंगली सूअर एक ही कुएं में गिरने की खबर फैलने से लोगों में चर्चा का विषय रहा। वन विभाग में बड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

शिकार पर निकला था बाघ

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागपुर और मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर सिवनी में एक बाघ शिकार पर निकला था। जंगली सूअर को देखते ही बाघ ने उसका पीछा किया। शिकार का पीछा करते हुए बाघ और सूअर दोनों कुएं में गिर गए।

ग्रामीणों ने दी वन विभाग को सूचना

सुबह गांव के लोगों ने खेत में बने हुए कुएं में जंगली जानवर को तैरता देखा तो वन विभाग को सूचना दी गई।  इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पानी में गिरे बाघ और जंगली सूअर को क्रेन और खाट की मदद से रेस्क्यू कर लिया गया। यह पूरा इलाका पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन में आता है।

वायरल हो रहा है VIDEO

वीडियो में देखा जा रहा है कि जब जान पर आ बन आई तो दोनों अपनी-अपनी जान बचाने की जादोजहद में लग गए। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि जंगली सूअर और बाघ दोनों कुएं के पानी में परेशान हो रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के पास हैं लेकिन बाघ ने उसका शिकार नहीं किया। दोनों कुएं से बाहर निकलने के लिए परेशान रहे।

 

 


You may have missed