CGBSE RESULT 2025: 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 81.87 प्रतिशत रहा रिजल्ट
रायपुर: अपने परिक्षाफल का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी किए हैं। 12वीं का रिजल्ट इस बार 81.87 प्रतिशत रहा।


हायर सेकेंडरी परीक्षा में पास परीक्षार्थियों की कुल संख्या 1 लाख 94 हजार 906 है। परीक्षा में 84.67% छात्राएं पास हुईं। वहीं 78.07 फीसदी छात्र 12वीं में पास हुए हैं। 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चली थी।
12वीं कक्षा में 2 लाख 40 हजार 356 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी किया। नतीजे CGBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर भी देख सकते हैं

