Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव, जानिए आपके शहर में क्या है 22 और 24 कैरेट का ताज़ा भाव
Gold Silver Rate Today: 5 जून 2025 गुरुवार को सोने-चांदी के भाव में हल्की तेजी देखने को मिली है। हालांकि बढ़त मामूली है, लेकिन शादी या निवेश के लिहाज से सोच रहे लोगों के लिए यह एक अहम अपडेट है। 22 और 24 कैरेट गोल्ड दोनों के रेट में 10 की बढ़त दर्ज की गई है।


आज देश के बड़े शहरों में 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 90,900 से ऊपर और 24 कैरेट सोना 99,300 के करीब कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही चांदी में भी 100 प्रति किलो का उछाल दर्ज हुआ है।
बड़े शहरों में सोने के आज के दाम
शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट (/10 ग्राम) 24 कैरेट गोल्ड रेट (/10 ग्राम)
दिल्ली 91,060 99,330
मुंबई 90,910 99,180
कोलकाता 90,910 99,180
चेन्नई 90,910 99,180
लखनऊ 91,060 99,330
जयपुर 91,060 99,330
नोएडा 91,060 99,330
गाजियाबाद 91,060 99,330
बेंगलुरु 90,910 99,180
पटना 90,910 99,180
चांदी का भाव आज:
आज देशभर में 1 किलो चांदी का रेट 1,02,100 है। यह कल की तुलना में 100 की तेजी दिखाता है। चांदी की मांग में धीरे-धीरे इज़ाफा हो रहा है, खासकर छोटे निवेशकों के बीच।
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है।
शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
भारतीय मानक संगठन (ISO) की ओर से सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

