June 3, 2026

Raipur Sex Racket News: शहर में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा: 5 युवतियां गिरफ्तार, मारपीट के वीडियो से हुआ खुलासा

IMG_20250609_223534

 


Raipur Sex Racket News: रायपुर। थाना डीडी नगर क्षेत्र के महादेव घाट स्थित विसर्जन कुण्ड में हुए विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। वायरल वीडियो में युवकों और युवतियों के बीच मारपीट की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की।

हुआ चौंकाने वाला खुलासा

प्राथमिक जांच के बाद दोनों पक्षों की शिकायतों पर थाना डीडी नगर में क्रमशः अपराध क्रमांक 228/25 और 233/25 पंजीबद्ध किया गया। मामले की विवेचना के दौरान जब पांच युवतियों से पूछताछ की गई और उनके मोबाइल की जांच की गई, तो उसमें चौंकाने वाली जानकारियाँ सामने आईं।

रेट लिस्ट सहित अन्य सबूत बरामद

मोबाइल फोन में व्हाट्सएप चैटिंग, फोटो और रेट लिस्ट सहित कई ऐसे साक्ष्य मिले जो यह दर्शाते हैं कि ये युवतियाँ अनैतिक व्यापार में संलिप्त थीं। ग्राहकों के साथ बातचीत और अलग-अलग स्थानों पर भेजने के संबंध में किए गए संवादों ने पूरे मामले की पुष्टि कर दी।

3 युवतियां फरार

इस आधार पर थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 237/25 धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत मामला दर्ज कर त्वरित कार्यवाही की गई। पुलिस ने 5 युवतियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि 3 युवतियां फिलहाल फरार हैं।

बड़े अनैतिक रैकेट का पर्दाफाश

यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर और नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन के मार्गदर्शन में, उप पुलिस अधीक्षक आई.यू.एस.डब्ल्यू. रूचि वर्मा और थाना प्रभारी डीडी नगर के निर्देशन में की गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़े अनैतिक रैकेट का पर्दाफाश हुआ है और आगे की विवेचना जारी है।


You may have missed