February 10, 2026

Shefali jarivala Death: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर: काटा लगा और बिग बॉस 13 फेम शेफाली जरीवाला का निधन


 


Actress Shefali jarivala ki Maut: बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मॉडल और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का अचानक निधन (Actress Shefali jarivala Ka Nidhan) हो गया है। 42 वर्षीय शेफाली को ‘कांटा लगा गर्ल’ (Kaanta Laga Girl) के नाम से लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस 13 (Big Boss 13) में भी हिस्सा लिया था और अपनी एक्टिंग व डांस से लाखों दिलों को जीता था।

सीने में हुआ दर्द

मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स के अनुसार, रात करीब 11 बजे शेफाली जरीवाला (Shefali jarivala) को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। उनके पति पराग त्यागी उन्हें मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला स्थित उनके घर से तुरंत नजदीकी बैलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने इलाज शुरू करने से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि अभी तक शेफाली जरीवाला (Shefali jarivala) के परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

हॉस्पिटल से मिली पुष्टि

वायरल बयानी नाम के एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने विक्की ललवानी की पोस्ट का हवाला देते हुए यह दुखद खबर साझा की। रिपोर्ट में दावा किया गया कि शेफाली जरीवाला (Shefali jarivala) को उनके पति पराग त्यागी के साथ तीन अन्य लोग अस्पताल लेकर पहुंचे थे। हॉस्पिटल स्टाफ ने पुष्टि की कि शेफाली जरीवाला (Shefali jarivala) की मौत हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। हालांकि हॉस्पिटल के डॉ. लूला ने मरीज की जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया, लेकिन एक अन्य डॉक्टर डॉ. सुशांत ने पुष्टि की कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल भेजा जा रहा है।

बिग बॉस से लेकर फिल्मों तक का सफर

शेफाली जरीवाला (Shefali jarivala) का नाम जब भी आता है, तो सबसे पहले याद आती है उनका आइकॉनिक सॉन्ग ‘कांटा लगा’ (Kaanta Laga Girl), जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ (Mujhse Shadi Karogi) में भी अभिनय किया, जिसमें वे सलमान खान (Salman Khan) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ नजर आई थीं।

फिटनेस–फैशन को लेकर चर्चा में रहती थी शेफाली

टीवी की दुनिया में भी शेफाली जरीवाला (Shefali jarivala) ने अपनी पहचान बनाई। वह बिग बॉस 13(Big Boss 13) में एक दमदार कंटेस्टेंट के रूप में सामने आईं और अपने शांत स्वभाव, बेबाक राय और मजबूत शख्सियत से दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गईं। वे सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती थीं और अपनी फिटनेस व फैशन को लेकर हमेशा चर्चा में रहती थीं।

पराग त्यागी का वायरल वीडियो

शेफाली जरीवाला (Shefali jarivala) की मौत की खबर के बाद सोशल मीडिया पर उनके पति पराग त्यागी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक गाड़ी में दुखी और गहरे सदमे में नजर आ रहे हैं। फैंस इस वीडियो में कमेंट कर अपने दुःख और स्तब्धता को साझा कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे अविश्वसनीय और हृदयविदारक बताया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

परिवार और फैंस को बड़ा झटका

शेफाली जरीवाला (Shefali jarivala) के आकस्मिक निधन से परिवार, प्रशंसकों और इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनका करियर भले ही छोटे पर्दे तक सीमित रहा हो, लेकिन उन्होंने अपने चुलबुले अंदाज और दमदार उपस्थिति से सभी के दिल में जगह बनाई थी। फैंस को उनके परिवार की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।


You may have missed