March 10, 2026

Bhoot Pret Ne Mara: मेरे पति को भूत-प्रेतों ने मार डाला…पत्नी ही निकली कातिल, मां के साथ मिलकर की थी हत्या, पति की इस हरकत से थी परेशान


Bhoot Pret Ne Mara: सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने दीपावली की रौशनी को खून के साये में बदल दिया। जजावल गांव में एक युवक की हत्या के बाद उसकी पत्नी और सास ने लोगों को भ्रमित करने के लिए ऐसा झूठ बोला कि गांव में डर और रहस्य दोनों फैल गए। परंतु जब पुलिस ने सच्चाई उजागर की, तो पूरा गांव दंग रह गया।


दीपावली की रात हुई खौफनाक वारदात

सूरजपुर के चंदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम जजावल गोदीपारा में रहने वाला आनंद सिंह (35 वर्ष) दीपावली की शाम रोज की तरह मजदूरी का काम करके घर लौटा था। घर पर पत्नी बसंती और दो बच्चे मौजूद थे। दिखने में सबकुछ सामान्य लग रहा था, पर बसंती के मन में कुछ और ही चल रहा था।

रात होते ही बसंती दो बच्चों को लेकर अपनी बेटी को लेने मायके चली गई। अगले दिन जब वह घर लौटी, तो पति आनंद का खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा मिला। गांव में यह खबर फैलते ही लोग जमा हो गए। बसंती ने कहा “मेरे पति को भूत-प्रेतों ने मार डाला।” यह सुनकर लोग सहम गए।

पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी

मामले की सूचना मिलते ही चंदौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर जांच शुरू की।

आनंद के भाई ने भूत-प्रेत की कहानी पर शक जताते हुए हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने जब पत्नी बसंती से सख्ती से पूछताछ की, तो वह टूट गई और पूरा सच उगल दिया।

पत्नी ने कबूला जुर्म, सास बनी साथी

पूछताछ में बसंती ने बताया कि उसका पति शराब का आदी था। वह आए दिन नशे में झगड़ा करता, मारपीट करता और उसके चरित्र पर शक जताता था। दीपावली की रात भी वही हुआ और नशे में धुत आनंद ने पत्नी को पीटना शुरू किया।

गुस्से और अपमान से भरी बसंती ने अपनी मां फूलमती को बुलाया और दोनों ने मिलकर कुल्हाड़ी से आनंद के सिर पर वार कर दिया। कुछ ही पलों में आनंद की मौत हो गई।

हत्या के बाद दोनों महिलाओं ने खून के निशान साफ किए और गांव में भूत-प्रेत की कहानी फैलाकर खुद को निर्दोष दिखाने की साजिश रची।

दोनों महिलाएं गिरफ्तार, गांव में सन्नाटा

सूरजपुर के एडिशनल एसपी संतोष महतो ने बताया कि बसंती और उसकी मां फूलमती को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त कर ली गई है और दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।


You may have missed