April 21, 2026

रायपुर में रंग लगाने से मना करने पर मर्डर: आधा दर्जन बदमाशों ने खेली खून की होली, युवक को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

IMG-20260306-WA0004

Raipur Arang Murder Case: रायपुर 06 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र में होली के दिन रंग लगाने के विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।


क्या है पूरा मामला ? 

पुलिस के अनुसार प्रार्थी मोनू ठाकुर ने थाना आरंग में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 मार्च 2026 को वह अपने दोस्तों के साथ दुर्गा चौक के पास होली खेल रहा था। उसी दौरान नीरज लोधी अपने मोटरसाइकिल से वहां आया और चाय पीने चलने की बात कही। इसके बाद मोनू ठाकुर और नीलेश लोधी उसके साथ बाइक में बैठकर निकल गए।

क्यों हुआ विवाद ?

करीब 11:30 बजे जब वे संदीप किराना स्टोर के पास साहू पारा पहुंचे तो वहां पहले से खड़े ध्रुव निषाद, राहुल साहू, नेमीचंद साहू और योगेंद्र उर्फ बीरू समेत अन्य लोगों ने उन्हें रोक लिया और रंग-गुलाल लगाने लगे। इस दौरान आरोपियों ने बाइक की चाबी भी निकाल ली। जब नीरज लोधी ने रंग लगाने से मना किया तो आरोपियों ने तीनों को बाइक से गिरा दिया।

कैसे हुई हत्या ?

इस दौरान मोनू ठाकुर और नीलेश लोधी वहां से भागने लगे, लेकिन ध्रुव निषाद ने मोनू को पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। तभी संजू निषाद और उसके साथियों ने अपने पास रखे चाकू से नीरज लोधी के सीने, पीठ और कमर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कितने आरोपी हुई गिरफ्तार ?

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए मनीष निषाद उर्फ संजू, योगेंद्र निषाद, गौतम साहू, भोजराम निषाद, राहुल साहू, नेमीचंद साहू और धनेश निषाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल चाकू और चूड़ा भी बरामद किया गया है।


You may have missed