April 22, 2026

CG की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात: पत्नी का सिर धड़ से अलग कर गांव में घूमता रहा हैवान पति, वीडियो हुआ वायरल

1776874177784

कोरबा जिले के बुंदेली गांव से बुधवार की शाम एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जिला मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में एक पति की हैवानियत ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। 30 वर्षीय सालिक राम यादव पर आरोप है कि उसने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी छेक बाई की न केवल निर्मम हत्या की, बल्कि उसके बाद जो किया, वह किसी भी सभ्य समाज के लिए कल्पना से परे है।


मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। क्रूरता का आलम यह था कि उसने कटे हुए सिर को एक प्लास्टिक की बोरी में भरा और उसे लेकर गांव की सड़कों पर निकल पड़ा।

चश्मदीदों के अनुसार, वह बीच रास्ते में रुका, बोरे से पत्नी का सिर बाहर निकाला और उसे बालों से पकड़कर खुलेआम घूमने लगा। गांव वालों ने जब यह खौफनाक मंजर देखा, तो उनके होश उड़ गए। इस वीभत्स घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी बेखौफ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि वह गांव के ही एक पोल्ट्री फार्म के पास भी काफी देर तक रुका था।

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस महकमा भी इस खबर को सुनकर सकते में है। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस की टीमें मौके पर भेजी गई हैं और मामले की जांच की जा रही है।

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है या नहीं और इस बर्बरता के पीछे का असली कारण क्या था। पुलिस ने जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा करने का भरोसा दिलाया है। इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग दहशत के साये में हैं।


You may have missed