April 22, 2026

SI और महिला सिपाही का प्राइवेट Video वायरल, व्यक्ति ने चोरी छिपे वीडियो बनाकर किया ऐसा काम जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

PORN VIDEO

सीवान 22 अप्रैल 2026, बिहार के सीवान जिले से पुलिस महकमे को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। रघुनाथपुर थाना में पूर्व में पदस्थापित एक सब इंस्पेक्टर (SI) और एक महिला सिपाही का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। हालांकि, यह घटना पुरानी बताई जा रही है, लेकिन वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली ‘खाकी’ की गरिमा पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।


क्या है पूरा मामला ?

मिली जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में एक कमरे का दृश्य है, जहां दीवार पर पुलिस की वर्दी टंगी हुई है। वीडियो में दिख रहा है कि सब इंस्पेक्टर और महिला सिपाही निजी पलों में हैं। आशंका जताई जा रही है कि किसी बाहरी व्यक्ति ने वेंटिलेटर के जरिए चोरी-छिपे यह वीडियो रिकॉर्ड किया है। वीडियो में उस क्षण को भी साफ देखा जा सकता है जब महिला सिपाही को किसी के होने का अहसास होता है और कैमरा लेकर भाग रहा व्यक्ति वहां से निकल जाता है।

क्या है पुराना कनेक्शन ?

यह वीडियो कोई नया नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, इस वीडियो के जरिए संबंधित पुलिसकर्मियों को ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई थी। वीडियो डिलीट करने के नाम पर आरोपियों द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था। जब इसकी भनक पुलिस विभाग को लगी थी, तभी एहतियात के तौर पर उन दोनों पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया था। सब इंस्पेक्टर को पचरुखी थाना भेज दिया गया था, जबकि महिला सिपाही को पुलिस लाइन में तैनात कर दिया गया था।

एसपी ने क्या कार्रवाई की ?

सोमवार को जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, सीवान के पुलिस अधीक्षक (SP) पूरन कुमार झा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि विभागीय स्तर पर जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पुलिस अब इस पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

साजिश या सच? पुलिस की जांच जारी

प्रशासन के सामने अब दो बड़ी चुनौतियां हैं। पहला, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई और दूसरा, उस व्यक्ति या गिरोह को बेनकाब करना जिसने निजता का उल्लंघन कर इस वीडियो को रिकॉर्ड किया और ब्लैकमेलिंग का खेल खेला। विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो फैलाना समाज के लिए एक खतरनाक संकेत है। निजता का अधिकार हर किसी का है, और इसका उल्लंघन करना एक गंभीर अपराध है। फिलहाल, पुलिस की साइबर सेल और स्थानीय टीम इस मामले की बारीकी से जांच में जुटी है।


You may have missed