May 15, 2026

सावधान! छत्तीसगढ़ के 27 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट: आंधी–तूफान और गरज–चमक के साथ हो रही झमाझम बारिश, खराब मौसम के बीच सुरक्षित रहने की अपील

1778818155460

रायपुर/बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बड़े हिस्से में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। भीषण गर्मी के बीच आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जहां एक ओर तापमान में गिरावट लाकर लोगों को राहत दी है, वहीं दूसरी ओर जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के 16 जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ और 11 जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।


बलौदाबाजार में तूफान से मची तबाही

बलौदाबाजार जिले में देर रात आए भीषण तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। जिला मुख्यालय सहित कई इलाकों में विशालकाय पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सुबह से ही नगर पालिका की टीम और पूरा प्रशासनिक अमला सड़कों को साफ करने और यातायात बहाल करने में जुटा हुआ है। तूफान के कारण शहर की विद्युत व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई है।

महासमुंद और रायगढ़ का हाल

महासमुंद जिले में देर रात से शुरू हुई आंधी के बाद सुबह तेज गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हुई। पिथौरा जैसे इलाकों में गलियां जलमग्न हो गई हैं। हालांकि, इस बारिश से लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से बड़ी राहत मिली है, लेकिन बिजली लाइनों को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, राजधानी रायपुर के बाद अब रायगढ़ में भी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। सुबह से छाए घने बादलों और गरज-चमक के साथ हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है।


You may have missed