बड़ी खबर: CAF कैंप में जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ उरंदाबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीएएफ (CAF) कैंप में तैनात एक जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।


पढ़िए पूरी खबर
मिली जानकारी के अनुसार, जवान जोगेंद्र नेताम ने ड्यूटी पर रहने के दौरान अपनी ही सर्विस राइफल से खुद पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही कैंप में हड़कंप मच गया। उरांदाबेड़ा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल जवान को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एसपी ने की परिजनों से मुलाकात, जांच के निर्देश
घटना की सूचना मिलते ही कोंडागांव एसपी (SP) पंकज चंद्रा मर्च्युरी पहुंचे और उन्होंने मृतक जवान के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
एसपी पंकज चंद्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी को घटना के सभी पहलुओं पर बारीकी से और विस्तृत जांच करने के कड़े निर्देश दिए हैं। पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

