ब्रेकिंग न्यूज: भारी बारिश के कारण छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, जानिए आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा?
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी है, जिससे नदी नाले उफान पर आ गए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बच्चों की हित में एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में 26 सितंबर 2026 को अवकाश घोषित किया है।


CM साय ने अपने शोसल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि छत्तीसगढ़ में हो रही भारी बारिश को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि रखते हुए कल (26 सितंबर) को सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
अभिभावक बच्चों को घर पर ही रखें। सभी से अनुरोध है कि सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
छत्तीसगढ़ में हो रही भारी बारिश को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि रखते हुए कल (26 सितंबर) को सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
अभिभावक बच्चों को घर पर ही रखें। सभी से अनुरोध है कि सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) September 25, 2026
गंगरेल बांध के खुले 14 गेट
बता दें कि पूरे छत्तीसगढ़ में इन दिन झमाझम बारिश हो रही है, जिससे नदी और नाले लबालब हो गए हैं। इसी के चलते आज धमतरी स्थित गंगरेल बांध का 14 गेट खोला गया। वहीं राजिम, गरियाबंद और बस्तर में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।
View this post on Instagram
जानिए मौसम का हाल
छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में व्यापक बारिश हुई। कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया।
कई जिलों में हुई झमाझम बारिश
पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश जगदलपुर में 25 सेमी दर्ज की गई। इसके अलावा लोहंडीगुड़ा में 23 सेमी, बास्तानार और नानगुर में 22-22 सेमी, भनपुरी और मर्दापाल में 21-21 सेमी, तोकापाल और माकड़ी में 20-20 सेमी, बस्तर और केशकाल में 19-19 सेमी बारिश हुई।
बड़े बचेली में 18 सेमी, देवभोग में 17 सेमी, कोहकामेटा में 16 सेमी तथा अंतागढ़, मैनपुर, धनोरा, अमलीपदर, नारायणपुर, दरभा, ओरछा, बकावंड, छिंदगढ़, कोंडागांव और छोटेडोंगर में 15-15 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। रायपुर शहर में भी 11 सेमी बारिश दर्ज हुई।
गहन अवदाब का असर
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ में बना गहन अवदाब रायपुर से करीब 70 किलोमीटर पूर्व की ओर स्थित है। इसके अगले 12 घंटों में उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और अपनी तीव्रता बनाए रखने की संभावना है। इसके बाद अगले 12 घंटों में इसके कमजोर होकर स्पष्ट रूप से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र में बदलने की संभावना जताई गई है।
इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से 25 सितंबर को छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और मध्य छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।
View this post on Instagram
26 सितंबर को भी बारिश और गरज-चमक
मौसम विभाग ने 26 सितंबर को प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।
27 सितंबर से बारिश की तीव्रता और इसका फैलाव कम होने की संभावना है। हालांकि, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना रह सकता है।
रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रायपुर में 26 सितंबर को आसमान सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है। शहर में कुछ दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया।

