April 29, 2026

‘चुरा के दिल मेरा’ 2.0 के रिलीज होते ही शिल्पा शेट्टी ने फिर चुराया दिल

CHU

मुंबईः  कॉमेडी फिल्म ‘हंगामा 2 (Hungama 2)’ के जरिए शिल्पा शेट्टी दोबारा कमबैक करने को तैयार है. खास बात ये है कि शिल्पा शेट्टी एक बार फिर 90 के दशक के अपने सुपरहिट सॉन्ग ‘चुरा के दिल मेरा (Chura Ke Dil Mera)’ पर थिरकती नजर आ रही हैं. जी हां, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) स्टारर 90s के इस सुपरहिट सॉन्ग को रिक्रिएट किया गया है, जो आज ही रिलीज हुआ है. सोमवार को गाने का टीजर जारी किया गया था और आज पूरा सॉन्ग आ गया है. जिसमें शिल्पा शेट्टी जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी क साथ नजर आ रही हैं.


शिल्पा शेट्टी और मीजान जाफरी स्टारर ‘चुरा के दिल मेरा 2.0 (Chura Ke Dil Mera 2.0)’ हाल ही में रिलीज हुआ है. जिसमें शिल्पा शेट्टी का अंदाज देखने लायक है. जिसकी अब हर तरफ चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर भी यूजर गाने को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. यूजर्स के रिस्पॉन्स से जाहिर हो रहा है कि इस सुपरहिट सॉन्ग का रिक्रिएशन उन्हें पसंद नहीं आ रहा है. हालांकि, कुछ यूजर्स ने गाने को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया भी दी है

शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया के जरिए भी फैंस को गाने की रिलीज की जानकारी दी है. वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है. शिल्पा लिखती हैं- ‘नई बोतल में पुरानी वाइन यहां है. अक्षय कुमार की याद आई लेकिन #Fihaal ये समय मीजान जाफरी का दिल चुराने का है. चुराके दिल मेरा 2.0 सॉन्ग रिलीज हो चुका है. हम सबकी तरफ से दिवंगत सरोज खान जी को श्रद्धांजलि. आत्मा को जिंदा रखने के लिए थैंक यू बृंदा गोपाल, अनु मलिक.’


You may have missed