खाने में मछली नहीं मिलने पर ट्रांसफॉर्मर पर जा बैठा नाराज पति, फिर हुआ कुछ ऐसा की…
पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मामला रुपौली थाना क्षेत्र का है, जहां में पत्नी ने खाने ने मछली नहीं बनाया तो नशे में धुत पति नाराज होकर ट्रांसफॉर्मर पर जा बैठा. शख्स के ट्रांसफॉर्मर पर बैठे होने की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई. मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए. फिर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा.


नशे में पति ने घंटों किया ड्रामा
दरअसल, रुपौली अंतर्गत बरौली बाज़ार की रहने वाली महिला ने खाने में मछली नहीं बनाई. इधर, खाने के वक्त जब पति संतोष राम को मछली नहीं मिला, तो उसने बवाल करना शुरू कर दिया. पहले उसने घर में हंगामा किया और फिर गुस्से से जाकर ट्रांसफॉर्मर पर बैठ गया. नशे में धुत वो घंटों तमाशा करता रहा. इधर, मौके पर इकट्ठा लोगों ने किसी तरह समझा बुझाकर उसे नीचे उतारा और फिर घर भेज दिया.
पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि शख्स की किस्मत अच्छी थी कि जिस समय वो ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा, उस समय बिजली कटी हुई थी. नहीं तो उसकी जान भी जा सकती थी. इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, इस घटना के बाद से इलाके में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

