दुखद खबर: मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार ने 98 साल की उम्र में इस दुनिया को कहा अलविदा, इंडस्ट्री में शोक की लहर
मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया है. वह 98 साल के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे. उन्होंने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में आखिरी सांस ली.दिलीप कुमार के पारिवारिक मित्र फैजल फारुखी ने आज एक्टर के ट्विटर से उनके निधन की जानकारी दी.



उन्होंने लिखा- बहुत भारी दिल से ये कहना पड़ रहा है कि अब दिलीप साब हमारे बीच नहीं रहे.दिलीप कुमार के निधन की खबर के बाद से ही इंडस्ट्री में शोक की लहर है. सभी सितारे उनके निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं.
सांस से जुड़ी तकलीफ के चलते हुए थे भर्ती
एएनआई कि रिपोर्ट के मुताबिक, उनका इलाज कर रहे पल्मोनॉजिस्ट डॉक्टर जलील पार्कर ने भी यह खबर दी। दिलीप कुमार हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती थे। दिलीप कुमार की सेहत बिगड़ने के बाद उनकी पत्नी सायरा बानो सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपडेट दे रही थीं। दिलीप कुमार को बीती 6 जून को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी।
रिपोर्ट्स थीं कि उनके लंग्स में फ्लूइड इकट्ठा था जिसके ट्रीटमेंट के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद 29 जून को कुछ दिक्कत महसूस होने पर उन्हें फिर से हॉस्पिटल में ऐडमिट करवाना पड़ा। उनके ट्विटर अकाउंट पर हेल्थ अपडेट दिया गया था जिसमें हालत में सुधार बताया गया था। वहीं सायरा बानो ने भी मीडिया से कहा था कि उन्हें जल्द घर ले जाएंगी। लेकिन इस बार फैंस और करीबियों की लाख दुआओं के बाद भी दिलीप साहब इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए।

