June 28, 2026

CG NEWS : सीपत एनटीपीसी के यूनिट 5 बॉयलर में हुआ धमाका, उत्पादन प्रभावित

cgne

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित प्रदेश के बड़े पावर प्लांट एनटीपीसी में देर रात बॉयलर ब्लास्ट होने के बाद बिजली उत्पादन प्रभावित होने की खबर है। बताया जा रहा है कि धमाका यूनिट-5 के बॉयलर में हुआ, जिससे 500 मेगावाट की इस यूनिट में उत्पादन ठप्प हो गया है और जनरेशन का बड़ा लॉस हुआ है। हादसे में पेंट हाउस की छत भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।


जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के सीपत में एनटीपीसी प्लांट की 500 मेगावाट की यूनिट-5 में देर रात काम चल रहा था। इसी दौरान करीब 11 बजे उसकी दूसरी इकाई में शिफ्ट चेंज ओवर के समय ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि ड्रम का राइजर फटने से बॉयलर में ब्लास्ट हुआ है।

धमाका इतनी तेज था कि उससे पेंट हाउस की छत तक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और टूट कर नीचे गिर पड़ी। ब्लास्ट के कारण प्लांट में 500 मेगावाट की यूनिट ठप होने से उत्पादन भी बाधित हो गया है। घटना से जनरेशन का भी बड़ा नुकसान होना बताया जा रहा है। हालांकि शिफ्ट चेंज ओवर के समय हादसा होने के कारण कोई जन हानि की खबर नहीं है। इसके बावजूद एनटीपीसी प्रबंधन मामले को दबाने में लग गया है।


You may have missed