June 26, 2026

महेंद्र सिंह धोनी जैसा हुनर रखने वाले इस दिग्गज बल्लेबाज ने लिया संन्‍यास

kriket

आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला भारतीय टीम हार चुकी है. इंग्‍लैंड के साउथैंप्‍टन में खेले गए इस महामुकाबले में विराट कोहली की अगुआई वाली टीम इंडिया को केन विलियमसन की कप्‍तानी वाली न्‍यूजीलैंड की टीम ने आठ विकेट से शिकस्‍त दी थी.


इसी के साथ विराट कोहली का बतौर कप्‍तान अपना पहला आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का सपना एक बार फिर चकनाचूर हो गया. हालांकि इस फाइनल के खत्‍म होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी जैसा हुनर रखने वाले खिलाड़ी ने संन्‍यास ले लिया. संन्‍यास लेने वाले इस खिलाड़ी की बात इसलिए हम कर रहे हैं क्‍योंकि आज यानी 9 जुलाई को उनका जन्‍मदिन है.

दरअसल, न्‍यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team) के विकेटकीपर बल्‍लेबाज बीजे वाटलिंग (BJ Watling) ही वो क्रिकेटर हैं जिन्‍होंने आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल के साथ ही अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. वाटलिंग का जन्‍म 9 जुलाई 1985 को साउथ अफ्रीका के डरबन में हुआ था.

वाटलिंग जब दस साल के थे तभी उनका परिवार साउथ अफ्रीका से न्‍यूजीलैंड आकर बस गया. इसके बाद अंडर19 वर्ल्‍ड कप में भी उन्‍होंने हिस्‍सा लिया जो 2004 में खेला गया था. साल 2008 में उन्‍होंने हैमिल्‍टन सीनियर क्‍लब फाइनल में 378 रनों का बड़ा स्‍कोर बनाया. छह दिसंबर 2004 में उन्‍होंने नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्‍ट के लिए ऑकलैंड के खिलाफ फर्स्‍ट क्‍लास डेब्‍यू किया.


You may have missed