May 4, 2026

दूसरी बार पिता बने दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह, घर आया बेबी Boy

IMG_20210710_135029

एक्ट्रेस और क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा दूसरी बार मां बनी हैं. गीता बसरा ने बेटे को जन्म दिया है. कपल पहले से एक बेटी के पेरेंट्स हैं. जिसका नाम हिनाया हीर है. हिनाया का जन्म 27 जुलाई 2016 को हुआ था. गीता और हरभजन सिंह घर में नन्हे मेहमान के आने से बेहद एक्साइटेड हैं.


गीता बसरा ने क्रिकेटर हरभजन सिंह से 29 अक्टूबर 2015 को पंजाब के जालंधर में शादी की थी. उनकी शादी में क्रिकेट और फिल्म जगत के नामी सितारों ने शिरकत की थी. अपनी प्रेग्नेंसी के वक्त गीता बसरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आई थीं. गीता के प्रेग्नेंसी लुक्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे.


You may have missed