April 29, 2026

लॉकडाउन 2021: राज्य सरकार ने किया 17 और 18 जुलाई को संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान..बैंक के साथ ये भी रहेंगे बंद

lock2

केरल में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्‍य सरकार ने 17 और 18 जुलाई को संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री पिनरई विजयन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक के बाद नई गाइडलाइंस जारी की है.


राज्य में 17 और 18 जुलाई को संपूर्ण लॉडकाउन रहेगा. इस दौरान बैंक भी बंद रहेंगे. हालांकि बाकी दिनों कुछ ढील भी दी गई है. नए फैसलों के मुताबिक, दुकानें रात 8 बजे तक खुली रह सकती हैं और सप्ताह में लोगों के लिए बैंक में 5 दिनों तक कामकाज चालू रह सकते हैं.

श्रेणी ‘ए’ में सभी प्रकार की दुकानें और कारोबारी संस्थान सिर्फ साप्तहांत लॉकडाउन को छोड़कर खुले रहेंगे. श्रेणी ‘बी’ में जरूरी सामान की दुकानें सभी दिन खुली रहेंगी, जबकि अन्य दुकानें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रात 8 बजे तक खुली रहेंगी.

श्रेणी ‘सी’ में जरूरी सामान बिक्री की दुकानें सभी दिन चालू रहेंगी जबकि अन्य दुकानों को सिर्फ शुक्रवार को खोलने की अनुमति है. मीटिंग में ये भी फैसला लिया गया कि साप्ताहांत को राज्य में लॉकडाउन रहेगा. केरल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7798 नए मामले सामने आए और महामारी से 100 और मरीजों की मौत हो गई.


You may have missed