May 4, 2026

Raipur Accident : गांधी उद्यान के दीवार से जा टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवती और युवक घायल

IMG_20210715_100616

रायपुर: राजधानी रायपुर में गुरुवार की सुबह गांधी उद्यान के बाहर दिवार से तेज रफ्तार कार टकरा गई. जिससे गार्डन की दीवार टूट गई और कार के परखच्चे भी उड़ गए. जानकारी के मुताबिक इस कार में दो युवक और दो युवती सवार थे. जिनके घायल होने की खबर है. घटना सिविल लाइन थाना इलाके का है. बता दें कि कार महाराष्ट्र पासिंग का है. जिसका नंबर एमएच 03एएम 7064 है. हालांकि अभी इस मामले में पुलिस से कुछ भी जानकारी नहीं मिल पाई है.



You may have missed