जल्द निपटा ले अपने बैंको से जुड़े सारे काम, 16 जुलाई से 6 दिन बंद रहने वाले है बैंक के सारे काम
नई दिल्ली। बैंक से जुड़ा जरुरी कामकाज हो तो उसे फटाफट आज ही निपटा लें 16 जुलाई से लगातार 6 दिन बैंक बंद रहेंगे। बता दें ये छुट्टी सभी राज्यों के हिसाब से अलग-अलग हैं। बता दें RBI की ओर से बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी जाती है, जिससे ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।


July 2021 में बैंकरों को त्योहार के लिए 9 छुट्टियां मिलेंगी। इसके अलावा 6 छुट्टियां शनिवार और रविवार को होंगी तो कुल मिलाकर 15 दिनों की छुट्टियां हैं। बता दें 9 छुट्टियां राज्यों के हिसाब से होगी तो सभी जगह के बैंक बंद नहीं रहेंगे जिस राज्य में छुट्टी होगी सिर्फ वहां के बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
6 दिन बंद रहेंगे बैंक-
16 जुलाई 2021- गुरुवार – हरेला पूजा (देहरादून)
17 जुलाई 2021 – खारची पूजा (अगरतला, शिलांग)
18 जुलाई 2021 – रविवार
19 जुलाई 2021 – गुरु रिम्पोछे के थुंगकर त्शेचु (गंगटोक)
20 जुलाई 2021 – मंगलवार – ईद अल अधा (देशभर में)
21 जुलाई 2021 – बुधवार – बकरीद (पूरे देश में)

