May 4, 2026

OMG: घर में खेलते बच्चे के पीछे दौड़ा खतरनाक किंग कोबरा, देखें वीडियो फिर क्या हुआ अंजाम?

KHATAR

सोशल मीडिया पर जानवरों के भी एक से बढ़कर एक वीडियो शेयर होते रहते हैं. इनमें कुछ इतने खतरनाक होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. वहीं, कुछ वीडियो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है. कुछ वीडियो तो सीधे लोगों का दिल जीते लेते हैं. इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग दंग रह गए. क्योंकि, इस वीडियो में एक बच्चे के पीछे जिस तरह से किंग कोबरा दौड़ा उसे देखकर किसी की भी हालत खराब हो जाए.


ताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो वियतनाम का है. एक बच्चा घर के सामने बने यार्ड में आराम से खेल रहा था. वहीं, पास में उसके दादा जी भी मौजूद थे. अचानक बच्चे के दादा की नजर खतरनाक किंग कोबरा पर पड़ी. किंग कोबरा को देखते ही वह चिल्लाने लगे. तभी पास में मौजूद बच्चे का पिता दौड़े और उसे गोद में लेकर घर के अंदर भाग खड़े हुए. इधर, दादा सांप पर नजर बनाए हुए थे. क्योंकि, सांप उनकी ओर काफी तेजी से आ रहा था. पहले वह हाथ में एक डंडे को उठाते हैं और घर का दरवाजा बंद कर देते हैं. लेकिन, सांप अंदर जाने के लिए बेताब नजर आ रहा है. तो सबसे पहले आप इस वीडियो को देख लें…

काफी देर तक सांप अंदर घुसने की कोशिश करता रहा. लेकिन, उसे कामयाबी नहीं मिली. आखिरकार, सांप वहां से वापस जला जाता है. किसी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. अब यह वीडियो वायरल हो रहा है. ज्यादातर लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं. कुछ लोगों का कहना है कि किस्मत अच्छी थी कि समय रहते उनकी नजर सांप पर पड़ गई. जबकि, कुछ लोग सांप की रफ्तार की तारीफ कर रहे हैं. तो इस वीडियो को देखकर आपको क्या लगा कमेंट कर जरूर बताएं.


You may have missed