May 4, 2026

बड़ी खबर: हेलीकॉप्टर क्रैश में एक की मौत, महिला पायलट की हालत गंभीर

IMG_20210716_191847

महाराष्ट्र के जलगांव (Jalgaon) जिले के चोपड़ा तहसील के वर्डी शिवरात वन क्षेत्र में शुक्रवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (Helicopter Crash) हो गया है. गांव से दूर एक खेत में हेलीकाप्टर क्रैश होकर गिरा है. प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसे में एक की मौत की खबर है.


एक महिला पायलट गंभीर रूप से जख्मी है जिन्हें पास के गांव के आदिवासियों ने बचाकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार, पुलिस सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर एनएमआईएमएस एकेडमी ऑफ एविएशन का बताया जा रहा है. हादसे में जान गंवाने वाले फ्लाइट इंस्ट्रक्टर बताए जा रहे हैं. वहीं ट्रेनी महिला पायलट घायल हो गईं हैं.


You may have missed