बड़ी करवाई: हुक्का बार सहित जिले के 18 ठिकानों पर पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, नशे का कश देख अफसर भी हैरान
दुर्ग। दुर्ग में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर पुलिस ने दबिश दी है। शनिवार देर रात 3 हुक्का बार सहित जिले के 18 ठिकानों पर कार्रवाई से हड़कंप मचा है।


9 टीआई सहित 50 पुलिसकर्मियों की स्पेशल टीम ने कार्रवाई की है। पुलिस के इस एक्शन के बाद शहर में हड़कंप मचा है।
अवैध हुक्का बार में देर रात कई यूथ कश लगाते पाए गए हैं। पुलिस इन पर भी एक्शन ले रही है। अफसरों की माने तो अब इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

