April 29, 2026

अब इस तरह से साल भर तक फ्री में चलाए Netflix : बस करें यह जुगाड़

netf1

नई दिल्ली। कोरोना के कारण सिनेमा हॉल्स बंद हो गए हैं। कई बड़ी फिल्में अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हो रहे हैं। जिसके चलते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर लोगों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। मालूम होगा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सदस्यता लेने के लिए प्लान के अनुसार शुल्क देना होता है।


इस बीच आपको ये जानकार बेहद खुशी होगी कि नेटफ्लिक्स पर आप फ्री में सदस्यता ले सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। दरअसल नेटफ्लिक्स इंडिया ने यूजर्स के लिए कम से कम रुपए में ऑफर्स निकाले हैं। नेटफ्लिक्स के 199 रुपए के प्लान में यूजर को दो स्क्रीन तक एक्सेस मिलता है।

वहीं अगर आप पैसा खर्च नहीं करना चाहते और फ्री में नेटफ्लिक्स देखना चाहते हैं, तो उसको पाने के भी कई तरीके हैं। रिलायंस जियो जैसे कई ऑपरेटरों की कई ब्रॉडबैंड योजनाएं हैं, जो यूजर्स को फ्री में सब्सक्रिप्शन देती हैं। इसके अलावा 499, 649 और 799 रुपए में तीन अलग-अलग प्लान हैं। जिसमें हर महीने इतने रुपए देकर आप नेटफ्लिक्स का भरपूर मजा ले सकते हैं।

बता दें, जियो फाइबर ने ऑफर निकाला है। अगर आप जियो फाइबर के ग्राहक बनते हैं, तो आपका पहला महीना फ्री होगा। उसके बाद आपने जो प्लान लिया है उसका भुकतान करना होगा। अगर आप 12 लोगों का रेफरेंस देते हैं और वो भी जियो फाइबर लगवा लेते हैं, तो आपको 12 महीने फ्री में यूज करने का मौका मिलेगा। जियो फाइबर का ऑफर है कि एक रेफरेंस पर एक महीना फ्री दिया जा रहा है।

अगर आप 1499 रुपये वाला जियो फाइबर का प्लान लेते हैं, तो आपको फ्री में नेटफ्लिक्स दिया जाएगा. साथ ही आपको 300mbps की स्पीड मिलेगी। इसके साथ ही अनलिमिटिड डाटा मिलेगा। इसकी वैलिडिटी 30 दिन के लिए होगी।


You may have missed