April 29, 2026

शहर के बीचों बीच स्थित होटल से संदिग्ध हालात में मिला महिला का शव, साथ ठहरा युवक गायब

IMG_20210724_100951

पीलीभीत: पीलीभीत में शहर के बीचों बीच स्थित होटल में महिला की संदिग्ध हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर एएसपी सहित भारी पुलिस फोर्स, फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने घटना स्थल का मौका मुआयाना कर शव को कब्ज़े में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है. घटना थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के चर्चित कुमार होटल की है.


बरेली के युवक के साथ आई थी महिला
दरअसल, थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मेन छतरी चौराहे पर स्थित कुमार होटल में दोपहर के वक्त एक युवक महिला के साथ आकर होटल के कमरा नंबर 117 में रुका. कुछ देर बाद युवक होटल से कहीं बाहर घूमने चला जाता है.

देर शाम युवक के होटल न लौटने पर होटल कर्मचारी कमरा देखने गया. कमरा बाहर से लॉक था, जिसके बाद खिड़की से देखने पर पता चला कि, बंद कमरे में महिला की लाश पड़ी है. जिसकी सूचना पुलिस को दी जाती है.

आईडी से मिली जानकारी
पुलिस ने आईडी देखी जिस नाम से कमरा बुक है तो पता चला कि कमरा बरेली के विकास के नाम से बुक था और विकास ही महिला को लेकर आया था. मौके पर फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड व एसएसपी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का मौका मुआयना कर रही है, और होटल मालिक व मैनेजमेंट से पूछताछ कर रही है.

एएसपी ने दी जानकारी
अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि, शहर के सुनगढी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुमार होटल में बंद कमरे में एक महिला की हत्या का मामला संज्ञान में आया है, जिसको एक युवक द्वारा होटल में लाया गया था. उसका शव कमरे में पड़ा मिला मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.


You may have missed