मौनी रॉय ने पीले रंग के ऑफ शोल्डर गाउन में कराया फोटोशूट, बोल्डनेस देख धड़का फैंस का दिल
मौनी रॉय उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी तस्वीरें आए दिन वायरल होती रहती हैं। टीवी की ‘नागिन’ कही जाने वालीं मौनी असल जिंदगी में काफी बोल्ड हैं। अब उन्होंने पीले रंग के ड्रेस में अपनी फोटोज पोस्ट की हैं


मौनी ने ऑफ शोल्डर फ्लोरल प्रिंट गाउन पहना हुआ है। हाई थाई स्लिट उन्हें और भी ग्लैमरस लुक दे रहा है। काउच पर बैठकर मौनी अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। कभी वह कैमरे की ओर तो कभी खिड़की की ओर देख रही हैं। मौनी ने सिर्फ गले में ज्वैलरी कैरी की है। उन्होंने पतली सी चेन पहनी है
बोल्ड काजल और लाइट कलर का लिपस्टिक उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है। उनकी तस्वीरों पर कई सितारों ने कमेंट किया है। इनमें अर्जुन बिजलानी, सोनल चौहान और माहिरा खान हैं। फोटोज देख फैंस मौनी की तारीफें करते नहीं थक रहे। किसी ने उन्हें गॉर्जियस बताया तो किसी ने प्रिटी लिखा।
वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय का म्यूजिक वीडियो ‘बैठे-बैठे’ 28 जुलाई को रिलीज होगा। इसमें वह अंगद बेदी के साथ नजर आएंगी। मौनी की आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘बोले चूडियां’ हैं। थका देने वाले शेड्यूल की वजह से मौनी अभी टीवी से ज्यादा फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज को प्राथमिकता दे रही हैं।





