रायपुर प्रेस क्लब परिसर में हवाई फायरिंग: आरोपी पलाश तिवारी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, पिस्तौल, खाली खोखे और दो जिंदा कारतूस बरामद
रायपुर। राजधानी रायपुर प्रेस क्लब में हवाई फायरिंग से सनसनी फैल गई थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।


पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के मुताबिक, आरोपी पलाश तिवारी प्रेस क्लब की सदस्यता नहीं मिलने से नाराज था। 24 अक्टूबर (शनिवार) को वह शाम 5:30 बजे प्रेस क्लब पहुंचा और कुछ पदाधिकारियों को लेकर नाराजगी जताई। इसके बाद उसने कोषाध्यक्ष दिनेश यदु और कार्यालय सचिव शिव दत्ता पर पिस्टल तानकर हवा में फायरिंग कर दी।

FIR के चंद घंटों में हुआ गिरफ्तार
प्रेस क्लब के पदाधिकारियों की लिखित शिकायत पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 410/2026, धारा 125, 351(2) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।
खाली खोखे और दो जिंदा कारतूस बरामद
आरोपी से घटना में इस्तेमाल पिस्तौल, 01 खाली खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। घटनाक्रम की विस्तृत विवेचना के लिए सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
View this post on Instagram

