October 25, 2026

दर्दनाक सड़क हादसा: कंटेनर की चपेट में आई मां-बेटी, मां की मौत, 8 साल की मासूम गंभीर

IMG-20261025-WA0018

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित VIP चौक पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी 8 साल की मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।


पढ़िए पूरी खबर

मिली जानकारी के मुताबिक, मां-बेटी स्कूटी से पचपेड़ी नाका से टेमरी गांव की ओर जा रही थीं। इसी दौरान तेलीबांधा VIP चौक के पास वे एक कंटेनर ट्रक की चपेट में आ गईं। हादसा इतना गंभीर था कि महिला की मौत हो गई, जबकि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

वाहन चालक फरार

घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल मृतका की पहचान और हादसे के विस्तृत कारणों को लेकर अधिक जानकारी सामने आना बाकी है। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।


You may have missed