April 28, 2026

BIG NEWS : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ी घोषणा करते हुए खुद को किया सदन की कार्रवाई से अलग

ts3

रायपुर: विधानसभा के मानसून सत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज बड़ी घोषणा करते हुए खुद को सदन की कार्रवाई से अलग कर लिया है। जानकारी के अनुसार विपक्ष ने कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह पर हमला का मामला सदन में उठाया। इसके बाद हुए हंगामे के चलते सिंहदेव ने कहा कि जब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो जाती है वे सदन की कार्रवाई में हिस्सा नहीं लेंगे। यह कहकर वे सदन से बाहर चले गए। सिंहदेव के बाहर जाने के बाद शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम उन्हें मानने बाहर गए।



You may have missed