July 2, 2026

Gold price today: हफ्ते के दूसरे दिन भी सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जाने क्या है आज के भाव

sonachandi

नई दिल्ली: सोने की कीमतों (Gold price today) में हफ्ते के दूसरे दिन भी गिरावट देखने को मिली है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) 09:15 बजे 10 ग्राम गोल्ड का भाव 0.32 फीसदी गिरकर 47,933 रुपये नीचे आ गया था. वहीं, चांदी (Silver price today) में भी मंगलवार को गिरावट देखने को मिली है.


3 अगस्त को चांदी 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 67,528 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. वहीं, रिकॉर्ड लेवल से सोना आज भी करीब 8,200 रुपये सस्ता मिल रहा है. पिछले साल अगस्त महीने में 10 ग्राम सोने का भाव करीबन 56,200 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था.

इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो GoldPrice.org के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार मे आज भारतीय समयानुसार सुबह 8.32 पर MCX पर गोल्ड में 0.017 फीसदी की गिरावट दिखी और धातु 1810.70 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है. वहीं, चांदी में भी 0.85 फीसदी की गिरावट दर्ज हो रही थी और सिल्वर 25.29 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर था

22 और 24 कैरेट गोल्ड का भाव
गुड्स रिटर्न की वेबसाइट के मुताबिक, प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 47,150 और 24 कैरेट सोने की कीमत 51,430 चल रही है. मुंबई में 22 कैरेट सोना 47,380 और 24 कैरेट सोना 48,380 पर चल रहा है. कोलकाता में 22 कैरेट सोना 47,400 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 50,100 रुपए हैं. चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,350 और 24 कैरेट 49,490 रुपए पर है. ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं.

मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट
आपको बता दें आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.


You may have missed