October 28, 2026

CG ब्रेकिंग : नक्सलियों के लगाए आईईडी की चपेट में आने से बोलेरो सवार दो गंभीर रूप से घायल

IMG_20210805_104257

दंतेवाड़ा। नक्सलियों के लगाए आईईडी (IED) की चपेट में आज एक बोलेरो आ गई. घटना में दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. अन्य लोगों को हल्की चोटें आई है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने कमांड आईडी लगाकर ब्लास्ट किया. इससे पहले भी नक्सलियों ने इस क्षेत्र में बैनर पोस्टर डालकर आम नागरिक को इस मार्ग पर आने जाने के लिए प्रतिबंध लगाया था.


जानकारी के मुताबिक, बोलेरो में सवार होकर 12 लोग कांकेर से नारायणपुर के रास्ते दंतेवाड़ा जा रहे थे. तभी रास्ते में बोलेरो आईईडी (IED) की चपेट में आ गए. इसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 10 लोग मामूली चोट लगी है. घायलों को दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना मालेवाही थाना क्षेत्र की है.

आईईडी ब्लास्ट की जानकारी एसपी अभिषेक पल्लव ने दी है. एसपी डॉ अभिषेक पल्लव घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया. वहीं घटनास्थल की सर्चिंग बढ़ा दी गई है.


You may have missed