RAIPUR NEWS : तेज रफ्तार ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने से ट्रक के नीचे दबे बाईक सवार दो व्यक्ति
रायपुर: तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटने से बाईक सवार दो व्यक्ति ट्रक के नीचे दब गए। जिसके चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दूसरा व्यक्ति घायल हो गया है।


मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लखना नवापारा जिला रायपुर निवासी घासीराम यादव 44 वर्ष पिता कन्हैया यादव ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 06 अगस्त को प्रार्थी अपने साथी परदेशी राम यादव 45 वर्ष पिता लट्टूराम यादव निवासी ग्राम लखना नवापारा को अपने बाईक पर बैठाकर लेकर जा रहा था तभी दोपहर 3.50 के करीब जौदाभाठा रोड नवापारा के पास तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी 8598 अनियंत्रित होकर उनके उपर पलट गई। जिसके चलते बाईक के पीछे बैठे परेदशी राम यादव की मौके पर ही मौत हो गई तथा वह गंभीर रुप से घायल हो गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 337,279,304 ए के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

