Video Viral : बिना मास्क पहने जा रही महिलाओं को रोकना पड़ा भारी, बीच सड़क पर सिविल डिफेंस कर्मी को जमकर पीटा
Video Viral दिल्ली के पश्चिम विहार (Paschim Vihar) में बिना मास्क पहने दो महिला (Without Wearing Mask) का जोरदार हंगामा देखने को मिला है। क्योंकि यहां कोरोना महामारी (Corona Pandemic) में ड्यूटी पर लगाए गए एक महिला सिविल डिफेंस कर्मचारी (Civil Defense Personnel) को उस वक्त भारी पड़ गया जब बिना मास्क पहने स्कूटी पर जा रही दो महिलाओं को रोकने की कोशिश की। फिर क्या था दोनों महिलाओं ने डिफेंसकर्मी महिला को बीच सड़क पर जमकर पिटाई कर दी और बेहद गंदी गाली गालौज शुरू कर दी। पीरागढ़ी थाने में महामारी एक्ट के तहत दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार (Both Arrrested) कर लिया गया है।


Two women have been arrested for allegedly assaulting officials when they were enforcing #COVID rules near Peeragarhi Metro station:Delhi Police
An FIR registered for violating DDMA (Department Of Delhi Disaster Management Authority) guidelines & other sections of IPC
— ANI (@ANI) August 9, 2021
जानकारी के अनुसार, सिविल डिफेंस कर्मचारी ने बताया कि बीते शुक्रवार को वह एक शिक्षक अजमेर सिंह और सिविल डिफेंस कर्मचारियों के साथ पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन के पास कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे। तो वहां से गुजर रही दो महिलाएं बिना मास्क के जा रही थी जिसे रोका गया।
लेकिन महिलाओं ने कोरोना महामारी में ड्यूटी पर लगाए गए महिला कर्मी की पिटाई कर दी। इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने भी उन महिलाओं को रोकने की कोशिश की, मगर महिलाओं ने किसी की नहीं सुनी और वह लगातार मारपीट करती रही। सिविल डिफेंस कर्मियों की शिकायत पर पश्चिम विहार वेस्ट थाना पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है

