Photos : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह Bigg Boss के घर में जाते ही हुईं बोल्ड, एक्ट्रेस का नया अवतार देखकर चौंके फैंस
एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बिग बॉस ओटीटी में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं. बिग बॉस के घर में घागरा चोली में एंट्री के अगले दिन ही काजल बोल्ड अंदाज में नजर आईं.



येलो कलर के टी शर्ट और डेनिम शॉर्ट में अक्षरा काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं.

अक्षरा का कहना हैं कि जो लोग भोजपुरी लोगों पर उंगली उठाते रहते हैं. मैं इसके खिलाफ एक स्टैंड लूंगी और उन्हें करारा जवाब दूंगी.

अक्षरा ने कहा वह यह भी चाहती हैं कि दुनिया को पता चले कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री सिर्फ लहंगा चोली के बारे में नहीं है. इस फिल्म इंडस्ट्री में पढ़े-लिखे लोग भी हैं, जो अच्छे परिवारों से आते हैं.

अक्षरा बिग बॉस के घर में अपने फैशन का जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

अक्षरा ने बोला है कि बिग बॉस ओटीटी में दर्शक उन्हें बहुत ही शानदार आउटफिट्स में देखेंगे जो सभी को हैरान कर देंगे.

