बड़ा हादसा: खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी, 4 की मौत 21 घायल
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बड़वानी में एक बड़ा हादसा हुआ है (Badwani Accident) . जहां सवारी से भरी एक पिक अप गाड़ी खाई में जा गिरा. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई वहीं करीब 21 लोग घायल हो गए. गंभीर घायलों को बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया गया है.


घटना बड़वानी के नागलवाड़ी थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक सभी नागलवाड़ी शिखर धाम पर भीलट देव के दर्शन करने जा रहे थे. सभी लोडिंग वाहन पिक अप में सवार थे. सभी लोग धार जिले के टवलई के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

