सरायपाली विधायक किस्मतलाल नंद एवं पूर्व विधायक रामलाल चौहान का युवा विंग ने किया विरोध
छत्तीसगढ़ गाड़ा समाज के सदस्य एवं युवा विंग के अध्यक्ष श्री सचिन बघेल जी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की कुछ दिनों पहले कांग्रेस विधायक के एल नंद एवं भाजपा पूर्व विधायक रामलाल चौहान द्वारा प्रदेश में लाखो की संख्या में निवासरत छत्तीसगढ़ उत्कल गाड़ा समुदाय को बाहरी बताकर जाती प्रमाण एवं अन्य सुविधाएं न देने की मांग हेतु राज्यपाल मोहदया को ज्ञापन सौंपा गया था जिससे गाड़ा समुदाय में विधायक के एल नंद के प्रति समाज मे रोष व्याप्त है छत्तीसगढ़ राज्य में अनेको पीढ़ियों से निवासरत उत्कल गाड़ा समुदाय को बाहरी बताने से समाज मे सरायपाली विधायक के एल नंद एवं पूर्व विधायक रामलाल चौहान के प्रति आक्रोश है राजधानी रायपुर सहित राजिम, अभनपुर , दुर्ग,भिलाई, बागबाहरा, महासमुंद,बिलासपुर, सहित प्रदेश के अन्य जिलों में उत्कल गाड़ा समाज द्वारा विधायक के एल नंद का विरोध में पुतला फूंका गया


इसी कड़ी में छ. ग .उत्कल गाड़ा युवा विंग के अध्यक्ष एवं गाड़ा समाज के सदस्य श्री सचिन बघेल ने कहा की सरायपाली विधायक के एल नंद जी एवं पूर्व विधायक रामलाल चौहान जी की अपने क्षेत्र में घटती लोकप्रियता एवं अपने राजनीतिक वर्चस्व को बचाने गाड़ा समुदाय की एक जुटता तोड़ने खुट डालने के लिए इस तरह की कृत्य किया जा रहा है जो निंदनीय है विधायक के एल नंद को लगता है की उनका हक मरा जा रहा है तो वो स्वयंम आलीशान जिंदगी विधायकी छोड़ राजधानी के उत्कल बस्ती में कुछ दिन रहे और देखे की किस तरह आर्थिक एवं संवैधानिक रुप से पिछड़े गाड़ा समाज के लोग रोजी मजदूरी संघर्ष कर किस तरह अपना जीवन यापन कर रहे हैं नही तो समाज से माफी मांगे विधायक। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से गाड़ा समाज द्वारा जाती प्रमाण पत्र सहित अन्य मुद्दों के लिए संघर्ष कर रहा है 20 वर्षो बाद सबका साथ सबका विकास सर्व समाज के हित कार्य करने वाली कांग्रेस के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने जाती प्रमाण सरलीकरण के लिए आदेश जारी किया जिसका विरोध सरकार के ही विधायक के एल नंद भाजपा के पूर्व विधायक के साथ साठगांठ कर सरकार एवं पार्टी के विरोध में जाकर सरकार एवं पार्टी की छवि नुकसान पहुंचा रहे हैं जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री जी एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जी से कर सरायपाली विधायक के एल नंद के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की जाएगी युवा विंग के संरक्षक श्री मंगल तांडी एवं कार्यकारी अध्यक्ष चन्दन जगत जी ने कहा सरायपाली विधायक के एल नंद द्वारा सार्वजनिक जीवन एवं संवैधानिक पद पर रहकर छत्तीसगढ़ राज्य में अनेको साल से निवासरत उत्कल गाड़ा समाज को बाहरी व दुसरो का हक मारने वाला कहना घोर निदनीय है अपनी राजनीति छवि बनाने एवं अस्तित्व बचाने के लिए समाज की एकता अखंडता को तोडना शांत समाज मे अशान्ति फैलाने वाले विधायक सार्वजनिक रूप माफी मांगे नही तो उनके हर कार्यक्रम का विरोध किया जाएगा । जिसमे प्रमुख रुप से उपस्थित युवा विंग के जिला महामंत्री किशन डोंगरी, जिला उपाध्यक्ष मंगल जाल, सचिव किशोर बाघ, विधानसभा अध्यक्ष पश्चिम वी. परमेश्वर तांडी, ग्रामीण शहर वी. बजरंग तांडी, उत्तर वी. दशरथ बघेल, दक्षिण वी. विजय दिप, प्रदीप तांडी, खंडे बाघ, जगन्नाथ सागर, कानू महानंद, जुगराज सोना, मुकेश सोना, सन्नी नायाक

