June 28, 2026

12 अगस्त का राशिफल : जानिए कैसे बीतेगा आज आपका दिन

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 12 August 2021)
आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है, लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है. रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है. सामाजिक समारोह में परिवार के साथ शामिल होना सबके लिए अच्छा अनुभव रहेगा. आपके महंगे तोहफ़े भी आपके प्रिय के चेहरे पर मुस्कान लाने में नाकाम साबित होंगे, क्योंकि वह उनसे क़तई प्रभावित नहीं होगा/ होगी. अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें. अगर आप ख़रीदारी पर जाएं तो ज़रूरत से ज़्यादा जेब ढीली करने से बचें. रिश्ते ऊपर स्वर्ग में बनते हैं और आपका जीवनसाथी आज यह साबित कर सकता है. छुट्टी वाले दिन काम करने से ज़्यादा झल्लाहट भरा कुछ नहीं हो सकता है. मुमकिन है कि आज आपको पूरे दिन इस झल्लाहट से जूझना पड़े.


सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 12 August 2021)
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी लेकिन इसे हमेशा के लिए सच मानने की ग़लती न करें. अपनी ज़िंदगी और सेहत का सम्मान करें. सट्टेबाज़ी से फ़ायदा हो सकता है. एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं. इकतरफ़ा प्यार आपके लिए काफ़ी ख़तरनाक साबित होगा. अपने काम में तेज़ी लाने के लिए आप तकनीक से जुड़ी चीज़ों में निवेश कर सकते हैं. कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ का आयोजन घर मे होगा. आपका प्यार, आपका जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफ़ा दे सकता है. मुमकिन है कि किसी बेहतरीन रेस्तरां में परिवार या मित्रों के साथ भोजन की योजना बने. हां, ख़र्चा थोड़ा ज़्यादा हो सकता है

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 12 August 2021)
सोचने से पहले दो बार सोचें. अनजाने ही आपका नज़रिया किसी की भावनाओं को आहत कर सकता है. नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा. बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं. सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की ज़रूरत है. आज आपकी मुस्कान बेमानी है, हंसी में वो खनक नहीं है, दिल धड़कने में आनाकानी कर रहा है क्योंकि आप किसी ख़ास के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं. कार्यक्षेत्र में आज आप अपने काम में प्रगति देखेंगे. अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है. जीवनसाथी की ओर से जानबूझ कर भावनात्मक चोट मिल सकती है, जिसके चलते आप उदास हो सकते हैं. समय मुफ़्त ज़रूर है पर बेशक़ीमती भी है, इसलिए अपने अधूरे कार्यों को निपटाकर आप आने वाले कल के लिए निश्चिंत हो सकते हैं

मकर राशिफल (Makar Rashifal, 12 August 2021)
आप महसूस करेंगे कि आस-पास के लोग बहुत ज़्यादा मांग करने वाले हैं लेकिन जितना आप कर सकते हैं, उससे ज़्यादा करने का वादा न करें और केवल दूसरे को ख़ुश करने के लिए ख़ुद को तनाव से नहीं थकाएं. अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें. ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं. रोमांटिक मनोभावों में अचानक आया बदलाव आपको काफ़ी खिन्न कर सकता है. आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुंच में होगी. यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी. आज आपका जीवनसाथी आपको प्यार और सुख के लोक की सैर करा सकता है. संगीत, नृत्य और बाग़बानी जैसे अपने शौक़ों के लिए भी समय निकालें. इससे आपको संतुष्टि का अनुभव होगा.

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 12 August 2021)
आपको अपना अतिरिक्त समय अपने शौक़ पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में आपको सबसे ज़्यादा मज़ा आता है. वे निवेश-योजनाएं जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें. कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें. पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता दें. इस बारे में बिना देर किए बातचीत करें, क्योंकि एक बार इस समस्या के हल हो जाने पर घर में जीवन बहुत आसान हो जाएगा और परिवार के लोगों को प्रभावित करने में आपको कोई कठिनाई नहीं आएगी. अपने प्रिय से कुछ भी तल्ख़ कहने से बचें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है.

मीन राशिफल (Meen Rashifal, 12 August 2021)
अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें. कुछ ख़रीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं. उस रिश्तेदार को देखने जाएं, जिसकी तबियत काफ़ी समय से ख़राब है. आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी. तरोताज़गी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन, लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की ज़रूरत है. महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें. आपको अपने जीवनसाथी का सख़्त और रुखा पहलू देखने को मिल सकता है, जिसके चलते आप असहज महसूस करेंगे. अपने जीवनसाथी के साथ एक कैंडल लाइट डिनर आपकी हफ़्ते भर की थकान को दूर कर सकता है.

तुला राशिफल (Tula Rashifal, 12 August 2021)
कुछ लोग सोच सकते हैं कि आप नया सीखने के लिए काफ़ी उम्रदराज़ हो चुके हैं लेकिन यह सच्चाई से बहुत दूर है. आप अपने तेज़ और सक्रिय दिमाग़ की वजह से कुछ भी आसानी से सीख सकते हैं. आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी. दिन चढ़ने पर किसी पुराने दोस्त से सुखद मुलाक़ात होगी. आपके ईमानदार और ज़िंदादिल प्यार में जादू करने की ताक़त है. आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा. लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे.

वृश्चिक राशिफल (Vrischik Rashifal, 12 August 2021)
परेशानियों के बारे में सोचते रहने और तिल का ताड़ करने की आपकी आदत आपके नैतिक ताने-बाने को कमज़ोर कर सकती है. जल्दबाज़ी में फ़ैसले न लें, ख़ासतौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते वक़्त. दूसरों की कमियां ढूंढने का ग़ैर-ज़रूरी काम रिश्तेदारों की आलोचना का रुख़ आपकी ओर मोड़ सकता है. आपको समझना चाहिए कि यह केवल समय की बर्बादी है और इससे कुछ हासिल नहीं होता है. बेहतर रहेगा कि आप अपनी यह आदत बदल दें.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 12 August 2021)
अपने ग़ैरज़िम्मेदाराना नज़रिए से आप अपने परिवार की भावनाएं आहत कर सकते हैं. अगर मुमकिन हो तो बोलने से पहले दो बार सोचें, क्योंकि आपका कहा आपके ख़िलाफ़ जा सकता है और आपके परिवार की प्रतिष्ठा को भी ख़राब कर सकता है. अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें. आपकी पारिवारिक सदस्यों को क़ाबू में रखने और उनकी न सुनने प्रवृत्ति की वजह से बेवजह वादविवाद हो सकता है और आपको आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है. आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा.

मेष राशिफल (Mesh Rashifal 12 August 2021)
चिंता के विचार आपकी ख़ुशी को बर्बाद कर सकते हैं. ऐसा न होने दें, क्योंकि इनमें अच्छी चीज़ों को ख़त्म करने की और समझदारी में निराशा का ज़हरीला बीज बोने की क्षमता होती है. ख़ुद को हमेशा अच्छा परिणाम पाने के लिए प्रोत्साहित करें और ख़राब हालात में भी कुछ-न-कुछ अच्छा देखने का गुण विकसित करें. उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें. आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए ख़ुशनुमा एहसास रहेगा. वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके ज़रिए अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे.

वृष राशिफल (Vrishabha Rashifal, 12 August 2021)
तनाव से बचने के लिए अपना क़ीमती वक़्त बच्चों के साथ गुज़ारें. आप बच्चों की उपचार करने की शक्ति महसूस करेंगे. वे आध्यात्मिक तौर पर धरती पर सबसे ज़्यादा ताक़तवर और भावनात्मक लोग हैं. उनके साथ आप ख़ुद को ऊर्जा से लबरेज़ पाएंगे. ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी. आपको अपनी भावनाओं को नियन्त्रित करने में कठिनाई होगी, लेकिन आस-पास के लोगों से झगड़ा न करें नहीं तो आप अकेले रह जाएंग.

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 12 August 2021)
आप अपने काम पर एकाग्रता बरक़रार रखने में दिक़्क़त महसूस करेंग, क्योंकि आज आपकी सेहत पूरी तरह ठीक नहीं होगी. नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा. अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएं. ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगें. आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है. आपको ज़रूरत है तो बस अपने आंख-कान खुला रखने की. यदि कोई समस्या है तो उसे टालें नहीं, बल्कि जल्दी-से-जल्दी उसका समाधान ढूंढने की कोशिश करें.


You may have missed