April 23, 2026

BREAKING: रायपुर में फिर टूटा सुने मकान का ताला, सोने-चांदी के जेवरात समेत नगदी पार

chor mchaye

रायपुर। राजधानी के डीडीनगर इलाके में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर सोने,चांदी के जेवरात नगदी सहित कुल 1 लाख 25 हजार की चोरी कर लेने की रिपोर्ट डीडीनगर थाने में दर्ज करायी गई है।


मिली जानकारी के अनुसार गणपतिनगर न्यू चंगोराभाठा रायपुर निवासी देवकुमार पटेल 31 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 30 जुलाई को प्रार्थी अपने चाचा के अंत्योष्ठी कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम गौरी जिला रींवा मध्यप्रदेश गया हुआ था। 11 अगस्त को पड़ोसी ने उसे कॉल करके बताया कि उसके घर का ताला टुटा हुआ है। जिस पर प्रार्थी अपने दोस्त को घर के अंदर जाकर वीडियो कॉल करके दिखाने को बोला। अंदर जाकर देखने पर आलमारी खुला हुआ था व उसमें रखे गहने के डिब्बे बिस्तर पर खाली पड़े हुए थे।

रींवा से वापस 12 अगस्त को आकर आलमारी चेक किया तब सोने के ज्वेलरी जिसमें 2 मंगल सूत्र ,3नग टाप्स, 1नग झूमका,5 नग नाक की रिंग ,1 नग छोटा नथ ,4नग नाक की फूली,एक नग छोटा मांग टिका,1 जेंट्स अंगूठी,4नग लेडिस अंगूठी एवं पुरानी इस्तमाली चांदी के ज्वेलरी जिसमें 8 नग पायल,9नग बिछीया,2नग पतला करधन,2नग चाबी छल्ला एवं नगदी 4,000रुपये कुल 125,000 रू को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।


You may have missed