RAIPUR NEWS: युवती ने ब्लैकमेलिंग कर डॉक्टर से मांगा पांच लाख रुपये, नही देने पर दिया झूठे आरोपों में फसाने की धमकी
रायपुर। युवती ने डॉक्टर को ब्लैकमेलिंग कर पांच लाख रुपये मांगा नही देने पर जान से मारने की धमकी दिया। मामले की शिकायत सिविललाईन थाने में दर्ज करायी है।


मिली जानकारी के अनुसार चंचल विहार कालोनी रिंग रोड नंबर 01 रायपुर निवासी डा.शंभुनाथ बैनर्जी 56 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि खोगापानी मनेन्द्रगढ़ जिला बैकुण्ठपुर निवासी निखत परवीन शबरी 20 वर्ष पिता अल्ताफ अली शबरी पूर्व परिचीत है। युवती के परिवार को पीडि़त घरेलू एवं अन्य आवश्यकताओं के लिए रुपये उधार दिए थे। जिसके संबंध में कोर्ट व सिविललाईन थाने में की गई थी। पूर्व में कु.निखत परवीन के द्वारा व्हाटसअप में शिकायत करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग की गई थी।
जिस संबंध में पीडि़त द्वारा थाने में शिकायत करने पर युवती ने माफी मांगकर भविष्य में ऐसा नही करने की बात कही थी। 30 जुलाई 2021 को युवती ने पुन:पीडि़त के मोबाईल पर ब्लैकमेलिंग कर पांच लाख रुपये की मांगी तथा नही देने पर झूठे आरोपों में फंसाकर फसाने की धमकी दिया। पूर्व में भी युवती डरा-धमका कर कुछ रुपए ले चुकी है। पंाच लाख रुपये नही देने पर वह जान से मारने की धमकी दे रही है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने युवती के खिलाफ धारा 384 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

