BIG BOSS OTT: नेहा भसीन ने पार की हदें, टास्क जीतने के लिए रिद्धिमा पंडित को किया किस, देखें VIDEO
बिग बॉस ओटीटी BIG BOSS OTT में कंटेस्टेंट टास्क जीतने के लिए कंटेस्टेंट किसी भी हद तक गुजरने को तैयार है। शो के होस्ट करण जौहर ने पहले ही बता दिया था कि इस बार का सीजन काफी बोल्ड होने वाला है। हाल ही में एक टास्क के दौरान नेहा भसीन ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे देखकर सभी हैरान हो गए।


शो के पहले हफ्ते में कंटेस्टेंट को दो टीमों में बांटा गया। एक टीम प्रतीक सहजपाल की और दूसरी टीम राकेश बापट की। एक स्पेशल टास्क के दौरान एक टीम को स्टैचू बनना था वहीं दूसरी टीम को स्टैचू बने खिलाड़ियों को किसी भी तरह हिलने पर मजबूर करना था
View this post on Instagram
अक्षरा सिंह को हिलाने के लिए उनके होंठों पर लाल मिर्च का पाउडर लगाया गया, वहीं मूस जट्टाना पर ठंडा पानी गिराफा गया। लेकिन नेहा भसीन ने सभी हदों को पार करते हुए रिद्धिमा पंडित को किस कर दिया। नेहा भसीन पहले रिद्धिमा को किस करती हैं। फिर वह उर्फी को बुलाकर दिखाती हैं और रिद्धिमा को फिर से किस करती हैं।
दिलचस्प बात यह है कि नेहा की इस किस का रिद्धिमा परकोई असर नहीं हुआ और उन्होंने अपनी पोजीशन नहीं छोड़ी। नेहा कि यह हरकत देखकर सभी कंटेस्टेंट शॉक हो गए। यह एपिसोड जल्द ही दर्शकों के सामने होगा।

