May 5, 2026

राखी पर घर जाने वालों को मिलेगी बड़ी राहत, कल से शुरू होगा 1686 उपनगरीय ट्रेनों का परिचालन

traina

मुंबई: देशभर में आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। इस अवसर पर देशभर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सलामी दी गई। 75वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने लाल किले के प्राचीर पर तिरंगा फहराकर कई बड़ी घोषणाएं की है। इसी कड़ी में सेंट्रल रेलवे ने एक अहम फैसला लिया है।


दरअसल रेलवे ने 16 अगस्त यानि कल से 1686 उपनगरीय ट्रेनों का संचालन शुरू करने का फैसला किया है। इस संबंध में सेंट्रल रेलवे ने अपने अधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट कर जानकारी दी है। सेंट्रल रेलवे ने ट्वीट कर लिखा है कि कल यानी सोमवार से मुंबई डिवीजन से 1686 उपनगरीय ट्रेने चलाने के बारे में फैसला लिया है।

बता दें कि कोरोना की पहली लहर के बाद केंद्र सरकार ने देशभर में ट्रेनों का परिचालन बंद करने का फैसला किया था। हालांकि हालात सुधरने के बाद कई ट्रेनों को फिर से शुरू किया गया है।


You may have missed