November 27, 2026

रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन : 50 पदों पर होगी भर्ती, इतनी होगी प्रतिमाह सैलरी

JOB2

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा आज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था-सड्डू (ITI&Saddu) में तकनीकी पदों की पूर्ति के लिए प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जा रहा है।


प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक भसीन मोटर्स द्वारा (टाटा मोटर्स द्वारा अधिकृत) टेक्निशियन एल-1 के 50 पदों पर डीजल मैकेनिक ट्रेड में आईटीआई, उत्तीर्ण फेशर्स-अनुभवी आवेदकों की भर्ती न्यूनतम वेतमान 8 हजार रूपये प्रतिमाह की दर पर की जायेगी। भर्ती हेतु योग्य एवं इच्छुक आवेदक आज अपनी शैक्षणिक/तकनीकी शिक्षा तथा अनुभव प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ दोपहर 2 बजेे तक अपनी उपस्थिति देवें। आवेदक सोशल डिस्टेंटिंग का पालन करते हुए प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होंगे।


You may have missed