August 27, 2026

हैवानियत की हद पार! शराबी युवक ने तलवार से काटा कुत्ते का पैर, आरोपी गिरफ्तार

KUTTE KA

बिलासपुर। शराबी युवक ने नशे में लावारिश कुत्ते की पैर तलवार से काट दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।


मिली जानकारी के अनुसार शिव चौक कुदुदण्ड बिलासपुर निवासी कुमारी निधि तिवारी 25 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि वह जीवाश्रय मंगला में घायल पशु पक्षियों का देखरेख करती है। 15 अगस्त शंकर नगर तोरवा निवासी आस्था बहेलिया ने कॉल करके बताया कि शंकर नगर ब्रीज के पास रात में 01.00 बजे लावारिश कत्ता को मोहल्ला का राहुल सिंह पिता अजय सिंह ने तलवार से मारकर उसके पीछला दाहिना पैर को काट दिया है, कुत्ता वही पर चिल्लाते पडा था जिसे मैं अपने घर लाकर रखी है। सूचना पाकर मैं अपने साथी नंदनी खत्री एवं दिशा सिंह के साथ शंकर नगर जाकर देखी, कुत्ता उसी के घर में दर्द से कराहते पड़ा था जिसके पीछला दाहिना पैर कटा हुआ है तथा गर्दन में भी चोट का निशान है खून निकल रहा था जिस साथ लेकर आयी है व उसका इलाज कर रही है।


You may have missed